Diet Fitness
oi-Seema Rawat
अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों दिलों को धड़काने वाली माधुरी दीक्षित, 54 साल की उम्र में बला की खूबसूरत नजर आती है। इस उम्र में भी माधुरी अपने से कम उम्र की हिरोइन को कड़ी टक्कर देती हैं। माधुरी दीक्षित अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में 21 जून अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस से पहले माधुरी ने अपने 3 वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

इन वीडियो में उन्होंने अपने फैंस को योग को अपनी जिदंगी का हिस्सा बनाने के लिये प्रेरित किया है। कुछ दिनों पहले माधुरी ने तुलासन करते हुए अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। हाल ही में माधुरी ने तुलासन करते हुए वीडियो शेयर किया आप भी खुद को फिट और खूबसूरत बनाए रखने इसे कर सकती हैं। आइए इसे करने के तरीके और फायदों के बारे में विस्तार से जानें।
तुलासन का मतलब
इस योग को आप बिना किसी उपकरण के आसानी से कर सकती हैं। तुलासन योग के सबसे महत्वपूर्ण आसनों में से एक है। यह दो शब्दों का मेल है, जहां तुला का अर्थ संतुलन और आसन का अर्थ मुद्रा है। कई स्वास्थ्य लाभों के साथ, तुलासन लोटस पोज का एडवांस वर्जन है, इसे रेज लोटस पोज मुद्रा भी कहा जाता है। लेकिन इससे पहले कि हम आपको तुलासन करने के आश्चर्यजनक लाभ बताएं, हम आपके साथ शेयर करना चाहते हैं कि इसे कैसे करना है? तो आइए इसे करने के सही तरीके के बारे में जानें।
तुलासन करने के फायदे
- पद्मासन (लोटस पोज) में अपनी योग चटाई पर बैठ जाएं।
- अपने हाथों को आराम दें और उन्हें अपने हिप्स के पास रखें।
- अब, दोनों हथेलियों को फर्श पर प्रेस करें अपने हाथों को सीधा रखें।
- सांस छोड़ें और अपने ऊपरी शरीर को ऊपर उठाने की कोशिश करें।
- अपने शरीर के वजन को अपने दोनों हाथों पर बैलेंस करें। जितना हो सके इस मुद्रा में रहने की कोशिश करें।
- शुरुआत में इस मुद्रा में 10 से 20 सेकंड तक रह सकती हैं।
- इस मुद्रा से बाहर निकलने के लिए, धीरे-धीरे सांस लें और वापस प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।
- अपने पैरों को सीधा करें और रिलैक्स करें।
English summary
Madhuri Dixit does Tulasana to look younger
nternational Yoga Day: Madhuri Dixit Nene is inspiring us to get fit with videos of herself practicing a yoga asana every day. Today, she shared a video of herself doing the Tulasana.
Story first published: Saturday, June 19, 2021, 17:25 [IST]
Source link