Climate Forecast, IMD rainfall alert, Winter Climate Replace: उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्सों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। लोगों ने जाड़े वाले कपड़ों को भी पहनना शुरू कर दिया है। इस बीच, मौसम विभाग ने सर्दी के मौसम की भविष्यवाणी कर दी है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सर्दियों के मौसम (दिसंबर, 2022 से फरवरी 2023) के दौरान देश के कई हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के एक या दो हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य लेकर सामान्य से अधिक न्यूनतम तपमान के रहने की संभावना है।
IMD के अनुसार, दिसंबर महीने के दौरान न्यूनतम तापमान भारत के ज्यादातर हिस्सों, मध्य भारत के कई हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से नीचे रहने के आसार हैं। पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों और पूर्व तथा उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर महीने में अधिकतम तापमान पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक रहने वाला है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
वहीं, मौसम विभाग ने बताया है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के इलाकों में दिसंबर महीने में होने वाली मासिक बारिश के औसत का 69-131 फीसदी तक होने की संभावना है। वहीं देशभर की बात करें तो सामान्य से नीचे बारिश दर्ज की जा सकती है।
Credit : https://livehindustan.com