ऐप पर पढ़ें
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ पहलवानों की बैठक शुक्रवार को फिर शुरू हुई है। यह मीटिंग आज शाम 6 बजे से शुरू हुई, जो अभी तक जारी बताई जा रही है। बैठक से पहले विनेश फोगाट ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर उन लोगों की बात नहीं मानी गई तो कल फिर धरना देंगी। वहीं, गूगल 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। इसके साथ दुनियाभर में कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाली प्रौद्योगिकी कंपनियों में गूगल का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी ने कोरोना महामारी के दौरान तेजी से विस्तार किया था। पढ़िए शुक्रवार शाम की 5 बड़ी खबरें…
विनेश फोगाट बोलीं- एक नहीं… बहुत सारी लड़कियों का मामला
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ पहलवानों की बैठक के बीच विनेश फोगाट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि अगर उन लोगों की बात नहीं मानी गई तो कल फिर धरना देंगी। विनेश ने कहा, ‘हम सभी मुद्दे रख रहे हैं। ये सिर्फ कुश्ती की बात होती तो क्या पता एक घंटे की बैठक में समाधान हो जाता। ये एक लड़की का नहीं बहुत सारी लड़कियों का मामला है। हम खुले तौर पर एक-एक का खुलासा नहीं कर सकते, इस तरह से उनके जीवन और परिवारों को खतरा होगा।’ पढ़ें पूरी खबर…
Google 12 हजार कर्मचारियों की करेगा छंटनी
दिग्गज टेक कंपनी गूगल में बड़े लेवल पर छंटनी की घोषणा की गई है। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक (Alphabet Inc) के 12 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया गया है। Google के मुताबिक, छंटनी ग्लोबल लेवल पर की जा रही हैं। इनमें सबसे अधिक असर अमेरिकी कर्मचारियों पर पड़ेगा। 20 जनवरी को Google की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट ने ऐलान किया है कि वह लगभग 12,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…
गद्दार, कोरोना कहने वाले गहलोत को पायलट ने दी सीख
राजस्थान में कांग्रेस के दो सबसे बड़े नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट हर दिन एक दूसरे पर प्रहार कर रहे हैं। एक नेता वार करता है तो दूसरा पलटवार में देर नहीं लगाता। गहलोत की ओर से पहले ‘गद्दार’ और अब ‘बड़ा कोरोना’ कहे जाने पर पायलट ने शब्दों की मर्यादा बनाए रखने की सलाह दी है। सचिन पायलट ने कहा कि किसी का अपमान कर देना, किसी के लिए छोटी बात कह देना आसान है, लेकिन किसी के लिए ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए जो अपने लिए नहीं सुनना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
हिंदू होना गुनाह, मौलवी-पादरी पर सवाल नहीं; रोने लगे धीरेंद्र शास्त्री
अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की ओर से दी गई चुनौती के बाद सुर्खियों में आए बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि हिंदू होने की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि मौलवियों और पादरियों पर कभी सवाल क्यों नहीं उठाए जाते हैं। इन दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में दरबार लगा रहे धीरेंद्र शास्त्री विवादों पर सवाल उठाते हुए रो पड़े। आंखों में आंसू लिए शास्त्री ने कहा कि सिर्फ सनातनी होने की वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
अमेरिका में मंदिर की दान पेटी ले उड़े चोर, तिजोरी भी गायब
ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों में तोड़फोड़ के बाद अमेरिका में मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। US के टेक्सास राज्य में एक हिंदू मंदिर में चोरों ने धावा बोल दिया और परिसर से कुछ कीमती चीजें चुरा लीं। मीडिया में आई खाई खबर के मुताबिक, टेक्सास में ब्राजोस वैली स्थित श्री ओमकारनाथ मंदिर में 11 जनवरी को यह घटना हुई। मंदिर के बोर्ड सदस्य श्रीनिवास एस. इस घटना की कड़ी निंद की। उन्होंने कहा कि ब्राजोस वैली में यह एकमात्र हिंदू मंदिर है। पढ़ें पूरी खबर…
Credit : https://livehindustan.com