प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत का इतिहास वीरता का रहा है लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद भी वह इतिहास पढ़ाया जाता रहा जो गुलामी के कालखंड में साजिशन रचा गया था। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जरूरत थी कि भारत को गुलाम बनाने वाले विदेशियों के एजेंडे को बदला जाता लेकिन ऐसा नहीं किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में स्थित साइंस भवनपूर्ववर्ती अहोम साम्राज्य के जनरल लचित बोड़फूकन की 400वीं जयंती के समापन समारोह में यह बात कही। पढ़ें आज शाम की पांच बड़ी खबरें-
‘मूछों पर ताव, बाजुओं में दम’, भारत जोड़ो यात्रा में दिखा राहुल गांधी का अलग अंदाज
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यह यात्रा अभी मध्य प्रदेश से गुजर रही है। यात्रा के दौरान पिछले कई दिनों में राहुल गांधी का बिल्कुल अलग अंदाज दिखाई दिया है। कभी वे यात्रा में मिलने आए लोगों के गले मिल रहे हैं तो कभी हाथ पकड़कर चलते हुए दिखाई देते हैं। राहुल इस यात्रा से भारत जोड़ो की बात कर रहे हैं। मध्य प्रदेश से गुजर रही यात्रा में शुक्रवार को फिर से राहुल गांधी का नया अंदाज सामने आया। दरअसल, राहुल गांधी अपनी मूंछों पर ताव देते हुए दिखाई दिए। केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सोशया पर अल मीडिपनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ बॉक्सर और कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह भी दिखाई दे रहे हैं। विजेंद्र शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-
2002 में ‘सबक सिखाने’ के बाद गुजरात में शांति, चुनाव के बीच बोले शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात में पहले असामाजिक तत्व हिंसा में लिप्त होते थे और कांग्रेस उनका समर्थन करती थी लेकिन 2002 में सबक सिखाने के बाद, अपराधियों ने ऐसी गतिविधियां बंद कर दीं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में स्थायी शांति कायम की। गुजरात में फरवरी, 2002 में गोधरा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में आग लगने की घटना के बाद राज्य के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। शाह ने राज्य में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले खेड़ा जिले के महुधा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में एक रैली की। उन्होंने आरोप लगाया, गुजरात में कांग्रेस के शासनकाल में (1995 से पहले), अक्सर साम्प्रदायिक दंगे होते थे। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-
डिंपल यादव ने किया था टेलिफोन, शिवपाल ने बताया कैसे हुई अखिलेश से एका
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी सीट पर उपचुनाव के लिए पूरा यादव परिवार एक हो चुका है। अखिलेश से मतभेद भुलाकर शिवपाल ने भी बहू डिंपल को जिताने के लिए ताकत झोंक दी है। वह गांव-गांव जनसंपर्क में लगे हैं। छह साल में चार बार एक साथ आ चुके शिवपाल और अखिलेश को लेकर हालांकि दोनों नेताओं के समर्थकों में कई तरह की संशय भी हैं। शिवपाल यादव ने इस संशय को शुक्रवार को दूर करने की कोशिश भी की। शिवपाल ने बताया कि कैसे अखिलेश के साथ बनीं दूरियां कम हुईं। शिवपाल यादव अपने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए बताया कि बहू ने फोन किया था। बहू ने कहा कि चाचा हम चुनाव लड़ेंगे आप साथ आ जाओ। डिंपल ने कहा था कि एक साथ रहना है। बहू लड़ रही थी इसलिए हम लोग एक हो गए। बहू का कहना मान लिया। शिवपाल ने कहा कि अखिलेश से भी कह दिया है कि हम लोग अब हमेशा साथ रहेंगे। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-
‘कायर और छोटे लोगों का काम…’, ऋचा के ट्वीट पर बिफरे अनुपम खेर
ऋचा चड्ढा अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। ऋचा ने भारतीय सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट उपेंद्र द्विवेदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। बाद में उन्होंने माफी भी मांगी और कहा कि उनका इरादा सेना का अपमान करने का नहीं था। ऋचा के ट्वीट पर अक्षय कुमार ने उनकी आलोचना की और कहा कि सेना की वजह से से ही हम हैं उनके प्रति एहसान फरामोश नहीं होना चाहिए। अब अनुपम खेर ने ऋचा को खरी खोटी सुनाई। अनुपम खेर ने ऋचा के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है। और सेना के को दांव पर लगाना…. इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।‘ क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-
धवन ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, जानें मैच के बाद क्या बोले कप्तान
भारतीय कप्तान शिखर धवन का मानना है कि उनके गेंदबाज अपनी योजनाओं को अंजाम देने में विफल रहे और उन्होंने टॉम लैथम जैसे आक्रामक बल्लेबाज को काफी शॉर्ट गेंदबाजी की। लेथम (नाबाद 145 रन) ने इसका फायदा उठाते हुए शुक्रवार को करियर का सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर बनाकर टीम को जीत दिला दी। लैथम ने 104 गेंद में नाबाद 145 रन बनाए और कप्तान केन विलियमसन (98 गेंद में नाबाद 94) के साथ चौथे विकेट के लिए 221 रन की अटूट साझेदारी कर भारत के सात विकेट पर 306 रन के स्कोर को बौना साबित कर दिया। न्यूजीलैंड ने 17 गेंद शेष रहते हुए मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त कायम कर ली।सीरीज का दूसरा मैच रविवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-
Credit : https://livehindustan.com