ऐप पर पढ़ें
President Droupadi Murmu tackle Nation: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। बता दें कि यह इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू का पहला भाषण है। इससे पहले राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा था कि “संबोधन शाम सात बजे से ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में इसे प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढ़े नौ बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में राष्ट्रपति के संबोधन को प्रसारित करेगा।
यहां देखें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति का संबोधन
Credit : https://livehindustan.com