Climate Replace At present, Climate Forecast: उत्तर भारत में सर्दी का सितम शुरू हो गया है, जबकि दक्षिण के राज्यों में बारिश की वजह से अब भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि अभी दक्षिण में बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है।
मौसम विभाग के अनुसार, अभी चार से पांच दिनों तक दक्षिण के राज्यों में बारिश जारी रहने वाली है। IMD के मुताबिक, पूर्वी लहर के कारण, अगले 4-5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में छिटपुट/ छिटपुट हल्की/ मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
वहीं, मुंबई के वेदर की बात करें तो यहां धीरे-धीरे सर्दी बढ़ने लगी है। महाराष्ट्र में शीत लहर के कारण मुंबई में 17 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जोकि पिछले दस सालों में नवंबर महीने में सबसे कम रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान, अगले सप्ताह के मध्य तक मुंबई में तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो समान्य से दो डिग्री कम है जबकि वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बरकरार रही। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि आने वाले दिनों में पारा छह डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के आसार हैं। मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। यह 23 नवंबर 2020 (6.2 डिग्री सेल्सियस) के बाद नवंबर महीने में दर्ज सबसे कम तापमान था।
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 365 दर्ज किया गया। मालूम हो कि 201 से 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 14 नवंबर को अधिकारियों को गैर-जरूरी निर्माण गतिविधियों पर रोक सहित ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण के तहत दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में लागू सभी प्रतिबंधों को वापस लेने का निर्देश दिया था।
Credit : https://livehindustan.com