कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोला है। भारत जोड़ो यात्रा लेकर जम्मू-कश्मीर पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने नफरत फैलाई है, पहले मैंने सोचा था कि यह बहुत गहराई तक फैला है, लेकिन ऐसा नहीं है और ऐसा मुख्य रूप से टेलीविजन पर दिखाई देता है।
IMD Rainfall Alert: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में होने वाली है बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण ठंड से राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया है कि अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप नहीं रहेगा। हालांकि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 20 से 26 जनवरी तक मौसम पर असर पड़ेगा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
मिजोरम की सीमा पर बमबारी क्यों कर रहा म्यांमार? तियाउ नदी में गिरा बम; भारत सतर्क
म्यांमार की सेना बागियों के खिलाफ बड़े स्तर पर सैन्य अभियान चला रही है। कई जगहों पर एयर स्ट्राइक किया गया है। इस दौरान ब्रिटिश मीडिया की खबर में दावा किया गया कि म्यांमार के लोकतंत्र समर्थक बलों पर सेना के ताजा हवाई हमलों के दौरान दो बम भारतीय क्षेत्र में गिरे हैं। ‘द गार्डियन’ ने प्रत्यक्षदर्शियों का हवाला देते हुए खबर दी कि दो बम भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र में गिरे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। अब भारत ने इन खबरों को खारिज किया है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
कमरा खोलकर रखते थे… मुश्किलों में कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण, पहलवान ने लगाए सनसनीखेज आरोप
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहलवानों के साथ यौन शोषण के मामले में मुश्किलों में घिर गए हैं। एक और पहलवान ने बृजभूषण पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। एशियन चैम्पियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट अंशु मलिक ने दावा किया है कि बृजभूषण होटल में अपने कमरे का दरवाजा खोलकर रखते थे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
नम्रता शिरोडकर ने मिस यूनिवर्स 1993 में दिया था ऐसा जवाब, लोग बोले- इसी मूर्खता से हारी
ऐक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर अब साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की वाइफ हैं। साल 1993 में वह भारत की तरफ से मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची थीं। इस प्रतिस्पर्धा का उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें क्वेश्चंस राउंड दिखाई दे रहा है। उन्होंने जो जवाब दिया था लोग उसे मूर्खतापूर्ण बता रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि उन्होंने ऐसा आंसर दिया था इसीलिए वह मिस यूनिवर्स के ताज से हाथ धो बैठी थीं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
अफेयर के चक्कर में बुरे फंसे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क, गर्लफ्रेंड ने मारा थप्पड़; कैमरे में कैद हुई लड़ाई
ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन माइकल क्लार्क अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार क्लार्क पर उनकी प्रेमिका जेड यारब्रॉज ने धोखा देने का आरोप लगाया है। जिसके कारण इन दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
Credit : https://livehindustan.com