गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे। इससे पहले ही सोमवार शाम Exit Polls सामने आए, जो देश की जनता को संभावनाएं बता रहे थे। अब अगर इन आंकड़ों को माना जाए, तो गुजरात में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाती नजर आ रही है। जबकि, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर रहने वाली है। सवाल है कि ये एग्जिट पोल कितने सही साबित होते हैं। एक बार 2017 एक नतीजे और एग्जिट पोल्स पर नजर डालते हैं।
पहले समझते हैं गुजरात के आंकड़े
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने अनुमान लगाया था कि भाजपा को 99-113 और कांग्रेस को 62-82 सीटें मिलेंगी। न्यूज 24- टुडेज चाणक्य के आंकड़ों में भाजपा को 124-146 सीटें मिलती दिख रही थीं और कांग्रेस के मामले में यह संख्या 47 पर थी। टाइम्स नाउ ने भाजपा को 113 और कांग्रेस को 66 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। एबीपी-सीएसडीएस के सर्वे ने कहा था कि भाजपा को 117 और कांग्रेस को 64 सीटें मिल सकती हैं।
क्या रहे नतीजे
यहां इंडिया टुडे का एग्जिट पोल सही साबित होता नजर आया और भाजपा ने 99 सीटें जीतकर सरकार बनाई। 77 सीटें जीतकर कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही थी।
हिमाचल प्रदेश
एग्जिट पोल्स में भाजपा की जीत का ही अनुमान लगाया गया था। चाणक्य और इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने अनुमान लगाया था कि भाजपा 55 सीटों तक जीत सकती है। टाइम्स नाउ ने कहा था कि कांग्रेस 17 सीटें और भाजपा 51 सीटें अपने नाम कर सकती है। एबीपी ने भाजपा को 38 और कांग्रेस को 29 सीटें दी थीं। नतीजों में अधिकांश अनुमान सही साबिद हुए। 2017 में भाजपा के खाते में 44 सीटें आई थीं और कांग्रेस ने 20 पर जीत हासिल की।
Credit : https://livehindustan.com